मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 122 के चौड़ीकरण के दौरान आठ स्थानों पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इस एनएच को चार लेन में बदलने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मंजूरी के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद 102 किमी लंबी इस परियोजना के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल इसको लेकर मुजफ्फरपुर जिले में कुछ स्थानों पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले भी एक डीपीआर मुख्यालय भेजी गई थी। इसमें मुख्यालय ने कुछ संशोधन का सुझाव दिया था। इसके बाद संशोधन करते हुए इसमें 14 की जगह अब आठ अंडरपास बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा, इसमें दो बड़े पुलों और 16 छोटे ब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव...