हल्द्वानी, जुलाई 24 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया और समाजसेवी गोविंद वल्लभ भट्ट ने तहसीलदार लालकुआं के माध्यम से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। हाईवे पर अंडरपास निर्माण और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।ज्ञापन में बताया कि तीनपानी, गोरापड़ाव, हल्दूचौड़ और मोटाहल्दू क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट घोषित कर तीन प्रस्तावित अंडरपासों का शीघ्र निर्माण, डीपीआर तैयार करने, बजट स्वीकृत करने और स्थायी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि घनी आबादी, स्कूल और बाजार होने के बावजूद हाईवे को सुरक्षित पैदल पार करने के लिए कोई मार्ग नहीं होने से लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ रही...