पूर्णिया, मई 6 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर खुटहरी पेट्रोल पंप के समीप मॉर्निंग वॉक के दौरान 12 वर्षीय किशोर की तेज रफ्तार पिकअप वैन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान धरहरा पंचायत के खुटहरी वार्ड एक स्थित मुसहरी टोला निवासी सनोज कुमार पिता जय कृष्णा ऋषि के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- एनएच 107 पर तेज रफ्तार पिकअप वैन से कुचलकर किशोर की मौतदुर्घटना का विवरण दुर्घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक सनोज कुमार बुधवार की सुबह अपनी मां फेकनी देवी से मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कह कर घर से निकला। वह गांव के समीप एनएच 107 पर पश्चिम दिशा की ओर टहल रहा था कि बनमनखी की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क के बिल्कुल किनारे टहल रहे किशोर को कुचलता हुआ निकल गया। दुर्घटनास्थल पर ही किश...