एनएच-107 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, पिता-पुत्र घायल
पूर्णिया, जून 22 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर खुटहरी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को तेज रफ्तार तीन वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना में शामिल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार अपराह्न करीब 3:30 बजे जानकीनगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने बनमनखी से जानकीनगर की ओर जा रही लाल रंग की बोलेरो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भी दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से टकरा गई, जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान हाईवा सड़क किनारे खेत की ओर से सड़क पर चढ़ रहे एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.