रुद्रपुर, जून 23 -- किच्छा। थाना पुलभट्टा अंतर्गत एनएच- 74 पर दरऊ चौक के निकट कार की चपेट में आने से पेंटर की मौत हो गयी। पुलभट्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 42 वर्षीय यासीन पुत्र मो. उमर निवासी सिरौली कलां घरों में पेंटिग का काम करता था। जानकारी के अनुसार वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह तड़के चाय पीने के लिए दरऊ चौक जा रहा था। इस दौरान वह एनएच-74 पर सुरेंद्रा पेट्रोल पंप के सामने वह एक कार की चपेट में आकर कुचल गया। पीछे से आ रहे डंपर ने भी उसे रौद दिया। इस घटना में यासीन की मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...