हाजीपुर, जुलाई 5 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिला अंतर्गत पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और राजकीय राजमार्गों का हाल के दिनों में यहां वाहनों के परिचालन और बढ़ते सड़क हादसे ने गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। राजमार्ग पर अतिक्रमण सहित अन्य व्यवस्थाओं में कमी विभागीय कमियों, प्रशासनिक दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच के अंतर्विरोधों को उजागर करती है। ज़मीनी हकीकत की पड़ताल करने के दौरान यह बात सामने आई कि अनुशासन का अभाव और ओवरटेकिंग का खतरा काफी बढ़ गया है। वैशाली से गुजरने वाले राजमार्गों पर लेन अनुशासन पूरी तरह से ध्वस्त दिखता है। दाईं लेन पर भारी वाहनों की लाइन लगी रहता है। नियम के अनुसार भारी वाहनों (ट्रक और बसों) को बाईं लेन में चलना चाहिए। इसके विपरीत, भारी वाहन लगातार दाईं (फास्ट) लेन पर कब्जा जमाए रखते हैं। बाईं ओर से खतरनाक ओवरटेकिंग...