भभुआ, जून 17 -- पटना मोड़ के पास जीटी रोड के पूरब और पश्चिम दिशा तथा यूपी-बिहार की सीमा खजुरा में सर्विस लेन में खड़े रहते हैं वाहन राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण हो चुके हैं कई बड़े सड़क हादसे होटल, पेट्रोल पंप, गैराज, टोल प्लाजा के पास भी खड़ करते हैं ट्रक (पटना का टास्क) मोहनियां/चैनपुर, एक संवाददाता। कैमूर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से न अतिक्रमण हटवाया गया और न ही अवैध पार्किंग पर रोक लगाई गई। ऐसे में एनएच पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। चालक होटल, पेट्रोल पंप, गैराज, टोल प्लाजा, सर्विस सड़क आदि जगहों पर ट्रक खड़ा कर विश्राम और भोजन करते हैं। एनएच 219 पर अमांव, खरिगावां में पक्का निर्माण व चैनपुर बाजार, एनएच 319 पर रामगढ़ और नुआंव बाजार में अतिक्रमण का नजारा दिखता है। जबकि मोहनियां-भभुआ-धरौल 219, मोहनियां-बक्सर 319 ए, मोहनियां-पटना 319 और दिल...