मिर्जापुर, फरवरी 22 -- चुनार। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनएच-35 से तहसील मुख्यालय तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4.950 किमी सड़क के लिए 33.49 करोड़ की अनुमानित लागत के सापेक्ष प्रथम चरण में 11.72 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। वाराणसी-मिर्जापुर फोरलेन से टेकौर होते हुए तहसील व ब्लांक मुख्यालय तक सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। चुनार गंगा पुल बनने के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड से बढ़े यातायात दबाव के कारण नगर में आए दिन जाम लग रहा था। सड़क चौड़ीकरण से नगरवासियों व दूर-दराज से आने वाले राहगीरों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री व विधायक के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...