चम्पावत, दिसम्बर 13 -- चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर हाईवे में स्वाला डेंजर जोन से रात में वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। 14 दिसंबर को रात आठ से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। डेंजर जोन में मरम्मत कार्य के चलते एनएच खंड ने ये फैसला लिया है।चम्पावत के स्वाला डेंजर जोन का शुक्रवार रात डीएम मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। डीएम ने हिल साइड कटिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच के अधिकारियों ने बताया कि कुल सात बेंच में से दो बेंच की कटिंग पूरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...