चम्पावत, मई 21 -- सतीश जोशी, चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में मानेश्वर के समीप गुरुवार सुबह चीड़ के तीन पेड़ गिरने से आंशिक रूप से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल रेस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुंची। फायर यूनिट ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ काट कर राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया। इसके बाद यहां से आवाजाही सुचारू हुई। फायर यूनिट टीम में लीडिंग फायरमैन मनोज सिंह बोहरा, भैरव सिंह, शीश राम राणा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में सड़कों को सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू यह भी पढ़ें- डीएम ने स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...