वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, हिटी। वह दिन दूर नहीं जब राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगीं स्ट्रीट लाइटें स्वयं बंद और चालू होंगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का रीजनल कार्यालय सेंट्रलाइज्ड वेब-बेस्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) लगवायागा। सिस्टम के जरिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग की जा रही है। इससे आगामी दिनों में राजमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था की रियल-टाइम निगरानी भी संभव होगी। वाराणसी कार्यालय से जुड़े पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यह हाई-टेक लाइटिंग सिस्टम 30 सितंबर तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल सबसे पहले वाराणसी-हनुमना सेक्शन (एनएच-35), डगमगपुर- लालगंज (एनएच-35), लालगंज- हनुमना (एनएच-135), आजमगढ़ गोसाईंबाजार-वाराणसी (एनएच-233), सुल्तानपुर-वाराणसी (एनएच-56), व...