मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेशनल हाईवे पर नियमित सफर के दौरान सालाना टोल पास का इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अगले महीने से सालाना टोल पास का शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब सालाना टोल पास तीन हजार की बजाय 3075 रुपये में मिलेगा। नई दर एक अप्रैल से लागू होगी।सभी टोल प्रबंध कंपनियों को इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई ने टोल प्रबंधकों के अलावा विभाग के स्थानीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दी है। नई दर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लागू होगी। इसकी जानकारी वाहन मालिकों व चालकों को देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने व प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है।यह पास उन निजी (गैर व्यवसायिक) वाहनों के ...