कटिहार, अगस्त 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: जिले में एनएच 31 सहित हाईवे पर सड़क दुर्घटना आए दिन होती रहती है। आंकड़ों के मुताबिक एनएच पर ही गेड़ाबाड़ी से कुरसेला के बीच हर साल सड़क दुर्घटना में 65 लोगों की मौत होती है। दर्जनों लोग जख्मी हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त एसएच सहित अन्य सड़कों पर भी वाहनों के बढ़ते दबाव व यातायात नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटना होती है।

सुरक्षा इंतजाम की कमी एनएच पर सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण को लेकर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी है। जिले में एनएच पर ही सड़क दुर्घटना को लेकर संवेदनशील स्थान के रूप में 12 ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी रानी ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपायों से संबंधित जानकारी एनएचआई से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद समनव्य के साथ इसको लेकर काम किया जाएगा। सड़क दु...