अररिया, मई 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले होकर गुजरने वाले एनएच पर लगातार हो रहे हादसे रोकने के लिए न्यायालय के साथ-साथ राज्य सरकार, विभाग व जिला प्रशासन भी गंभीर होते दिख रहे हैं। इसके लिए अब लगातार बैठकें जारी है। एनएच का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई। यह समीक्षा बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्गत निर्देशों तथा बिहार सड़क सुरक्षा परिषद, परिवहन विभाग के आदेशों के आलोक में हुई। बैठक में एसपी जितेन्द्र कुमार सहित डीटीओ, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक, पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी, एसडीओ, एसडीपीओ,...