चम्पावत, जून 22 -- चम्पावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग और सिन्याड़ी के बीच बोलेरो का ब्रेक जाम हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर तोड़ते हुए खाई की ओर लटक गया। वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार सितारगंज से धारचूला जा रही बोलेरो (यूके 05 टीए 4528) के ब्रेक अचानक जाम हो गए। इससे वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे लगे क्रश बैरियर को तोड़ते हुए खाई की ओर लटक गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...