किशनगंज, फरवरी 16 -- ठाकुरगंज। बिहार सरकार द्वारा स्टेट हाईवे और फोरलेन पर ई-रिक्शा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ठाकुरगंज क्षेत्र में इसका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। एनएच-327ई पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ते देखे जा रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठाकुरगंज से गलगलिया और ठाकुरगंज से पौआखाली तक पूरे मार्ग पर ई-रिक्शा बिना किसी रोक-टोक के चल रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच धीमी गति से चलने वाले ई-रिक्शा कई बार अचानक ब्रेक लगाने, गलत लेन में चलने और अनियंत्रित मोड़ लेने जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। आश्चर्यजनक बात यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर स्थिति पर मौन बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभागीय कार्रवाई ...