जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- एनएच 33 पर पिपला के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने मिनी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मिनी ट्रक पर लदी ईंट कार पर गिर गई, जिससे कार के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते कार का एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की है। दोनों वाहन घाटशिला से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। पिपला के पास कार ने मिनी ट्रक को पीछे से टक्कर मारी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब...