गिरडीह, मार्च 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। एनएच पथ के पांच सौ मीटर की परिधि तक शराब बिक्री पर न्यायालय द्वारा बेन लगा दिया गया है। बावजूद इसके बेंगाबाद मधुपुर एनएच 114 ए पथ के डाकबंगला चौक पर लाईसेंसी शराब कांउटर खोला गया है। यह कांउटर एनएच पथ से महज दो-तीन फीट की दूरी पर स्थित है। एनएच पथ के बगल लाईसेंसी विदेशी शराब दुकान का हो रहे संचालन पर यहां के समाजसेवियों द्वारा कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा कि एनएच पथ के बगल में लाईसेंसी या गैर लाईसेंसी के अलावा होटलों, रेस्तरां में भी शराब बिक्री की अनुमति प्रदान नहीं की गई है, लेकिन एनएच के बगल लाईसेंसी शराब की दुकान खोलने की संबंधित विभाग से कथित रुप से इजाजत प्राप्त है, तो लाइन होटल, रेस्तरां में शराब की बिक्री नियम विपरित की जा रही है। कहा कि इससे आम आवाम पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने से इ...