बलिया, जनवरी 9 -- बैरिया (बलिया)। बैरिया-मांझी मार्ग एनएच 31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने अवध पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात डंपर के धक्के से दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी 25 वर्षीय अजीत यादव की मौत हो गई। जबकि 27 वर्षीय रामबाबू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रात में लगभग 9 बजे बैरिया से अपने गांव सुकरौली जा रहे थे। घटना के बाद ल सूचना पर 108 नम्बर की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोंनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों ने जांच के बाद अजीत को मृत घोषित कर दिया जबकि रामबाबू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे बीएचयू ले जाया गया। मृतक अजीत यादव दिल्ली के किसी कंपनी में नौकरी करता था।एसएचओ बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.