बलिया, मार्च 6 -- बलिया, संवाददाता। नेशनल हाइवे-31 पर शहर के एससी कॉलेज चौराहा के पास शुक्रवार को डम्पर के धक्के से बिजली का पोल टूट गया। इससे आसपास के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली छह घंटे तक बाधित रही। जबकि नेशनल हाइवे पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। देर तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही।घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है। बलिया से बैरिया की ओर जा रहे डम्पर का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह बिजली के पोल से टकरा गया। धक्के से पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नेशनल हाइवे पर झूल गया। गनीमत रही कि समय रहते बिजली सप्लाई काट दी गई। करीब तीन घंटे की मरम्मत के बाद पोल की वेल्डिंग कराई गई। इस दौरान दोपहर 12 बजे तक नेशनल हाइवे जाम से जूझता ...