मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका सीधा दुष्प्रभाव अब मुंगेर की सड़कों और आम जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। भागलपुर और पूर्वांचल की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव श्री कृष्ण सेतु और मुंगेर होकर गुजरने वाले एनएच पर बढ़ जाने से जिले की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। गुरुवार को भी दिनभर रह-रहकर विभिन्न चौक-चौराहों, तिनबटिया और बाजार क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। चौराहों से बाजार तक दिनभर लगता रहा जाम: यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर आवागमन कब से? BRO बना रहा बेली ब्रिज; विश्व युद्ध से जुड़ी है पुल की यह तकनीकजाम की स्थिति मुंगेर जिले से गुजरने वाले सभी एनएच पर स्थित प्रमुख चौक-चौराहों, तिनबटिया और बाजार क्षेत्रों में लगातार वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। विक्रमशिला सेत...