एनएच पर ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, भाई घायल
अररिया, जून 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज-अररिया फोरलेन स्थित लाइन चौक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठे बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका इलाज़ जारी है। मृतक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के अम्हारा पंचायत अंतर्गत खमकौल गांव वार्ड संख्या-02 निवासी रविंदर मंडल पिता हरिहर मंडल, के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम प्रदीप कुमार मंडल (45 वर्ष) बताया जाता है। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि रविंदर मंडल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- एनएच पर ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, भाई घायल वे अपने पीछे पत्नी ममता देवी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.