जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को किया जाम, पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटाने की कर रही कोशिश एनएच 139 पर हसनपुर के समीप शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे हुई घटना अरवल, निज संवाददाता। एनएच 139 पर पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में हसनपुर के समीप शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे ट्रक बाइक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक छोटू कुमार ओझा बिगहा गांव का रहने वाला बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान से काम कर अपने घर वापस जाने के दौरान ट्रक के द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 139 को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम की सूचना पर ट्र...