मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी । एनएच 28 ए पीपराकोठी-मोतिहारी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया के समीप ट्रक के ठोकर से युवक की मौत हो गई। मृतक वैशाली जिला के जनदहां थाना क्षेत्र के जनदहां गांव निवासी अमन कुमार (23) था। मौत की सूचना पर पहुंची छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार की शाम बाइक सवार अमन कुमार पीपराकोठी की तरफ से मोतिहारी की तरफ जा रहा था। तभी मोतिहारी की तरफ से जा रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। ठोकर से बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान देर रात अमन की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.