बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर चलने वाले वाहनों के लिए टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है। अप्रैल माह की शुरुआत से ही यह नई दरें जनपद के सभी टोल प्लाजा पर लागू कर दिया गया है। टोल कंपनियों ने नए रेट लिस्ट के बोर्ड भी प्लाजा पर लगा दिया है, जिससे वाहन चालकों को पूरी जानकारी मिल सके। टोल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि नई दरों के अनुसार चार पहिया वाहनों से लेकर भारी वाहनों तक के टोल शुल्क में 5 से 15 रुपये तक की बढ़ोत्तीर हुई है। छोटे वाहनों पर जहां सीमित बढ़ोतरी की गई है, वहीं भारी वाहनों पर करीब 15 रुपए की बढ़ात्तरी की गई है। उन्होंने बताया कि यह बढ़ोत्तरी राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित वार्षिक संशोधन के तहत की गई है। स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि पहले से ही ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण खर्च बढ़ा हु...