कोडरमा, नवम्बर 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी लगातार हादसे का कारण बन रहे हैं। इसके बाद भी नगर परिषद की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इस बार आवारा मवेशियों के कारण सदर अस्पताल में कार्यरत महिला लिपिक सुलोचना कुमारी की मौत हो गई। यह हादसा तिलैया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार की देर रात हुई। बताया गया कि सुलोचना कुमारी अपने बेटे के साथ बाइक से सदर अस्पताल स्थित अपने कार्यालय से तिलैया के अड्डीबंगला स्थित अपने आवास में लौट रही थीं। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक पर अचानक एक मवेशी बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक चला रहे उनके बेटे का संतुलन बिगड़ गया और सुलोचना वहीं सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, मगर जान नहीं बचायी जा सकी। एनएच पर मवेशी छोड़नेवालों पर नहीं होती को...