कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पहाड़ी इलाकों की ओर से आ रहीं तेज बर्फीली हवाओं से अपना कोडरमा शहर कंपकंपाने लगा है। दिन में ही ठिठुरन भरी सर्दी से लोग बेहाल हैं। दिन-रात का पारा भी गिर गया है। जिले में सुबह और देर रात घना कोहरा हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में दृश्यता शून्य और शहर में करीब 30 मीटर रही। फिलहाल जिले में घने कोहरे की आशंका जतायी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जिसे कमजोर आंका जा रहा था वह अधिक प्रभावी निकला। विक्षोभ ने सर्दी और कोहरे को बढ़ा दिया। इस दौरान कोडरमा का पारा करीब नौ डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। हवा की रफ्तार तेज रही। दिन में हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। पहाड़ों पर पूर्व में हुई बर्फबारी के बाद चलीं तेज हवाओं के कारण जनवरी जैसी ठ...