एनएच पर गैस लदे टैंकर के कब्जे को लेकर आईओसीएल को नोटिस
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एनएच-122 पर शेरपुर से दिघरा के बीच एनएच पर गैस लदे टैंकरों की अवैध पार्किंग पर तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने टैंकर के अवैध पार्किंग को लेकर आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट को नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने सदर थाने की पुलिस को एनएच से तत्काल अवैध पार्किंग हटाने का भी निर्देश दिया है।
गैस टैंकर के अवैध पार्किंग पर कार्रवाई 'हिन्दुस्तान' ने बीते 11 मई को गैस टैंकर के अवैध पार्किंग से एनएच-122 पर उत्पन्न खतरे का मुद्दा उठाते हुए तस्वीर के साथ खबर प्रकाशित की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा को निर्देश दिया है कि तत्काल नोटिस भेजकर गैस लदे टैंकर को एनएच से शिफ्ट कराएं। एनएच पर खतरनाक तरीके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.