एनएच पर गाय से टकराकर बाइक सवार जख्मी
घाटशिला, मई 10 -- गालूडीह। एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी के पास एनएच में अचानक गाय आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गाय को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, सड़क पार कर रहे कई कार चालकों ने रुककर घायल युवक को एनएच से उठाकर पेड़ के छाये में सुलाया। दुर्घटना की सूचना पर गांव के लोग देखने पहुंचे तो युवक की पहचान बेलाजुड़ी राजेश कालिंदी के रूप में हुई। वह नारगा से बेलाजुड़ी मोटरसाइकिल से आ रहा था। बता दें कि विगत कई महीनों से एन एच-18 में लावारिश रूप से गाय-बैल घूम रहे हैं जिससे कई मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं एवं कितने की जान भी जा रही है। यह भी पढ़ें- गाय से टकराकर मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.