जमशेदपुर, मार्च 1 -- एनएच 33 पर एक कार ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार टैंकर के पिछले हिस्से में फंस गई। घटना की जानकारी टैंकर चालक को नहीं होने पर वह कार को दो किमी दूर तक घसीटता चला गया। डिमना चौक के पास चालक को जानकारी मिलने पर चालक टैंकर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना रविवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना में कितने लोग घायल हुए है इसका पता पुलिस लगा रही है। उलीडीह ओपी प्रभारी शारिक अली ने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी पर वहां सिर्फ वाहन खड़े थे। आस पास के लोगों से पूछताछ भी की गई पर घटना सुबह 4 बजे की होने के कारण किसी को जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में है कि घटना में कितने लोग घायल है और उनका इलाज कहां चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...