मोतिहारी, मार्च 9 -- कोटवा, निज संवाददाता। सोमवार की तड़के एसी लदी एक कंटेनर अचानक कोटवा कदम चौक के नजदीक एनएच पर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें देख ग्रामीण भयभीत हो गए और घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसी डायल 112 को फोन किया। सूचना के 9 मिनट के अंदर कोटवा डायल 112 के चालक सैप जवान राजेश सिंह व पीटीसी बैरिस्टर सिंह यादव ने पहुंचकर अग्निशमन टीम को सूचना देते हुए कंटेनर पर लदे अधिकतर समानों को नीचे उतार कर बचा लिया। कंटेनर का केबिन पूरी तरह जल गया वहीं उसमें लदे कुछ सामान भी जल गए। हालांकि अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। ऐसी लदी कंटेनर देहरादून से पटना के लिए जा रही थी। इस बीच होली के आसपास तकरीबन एक सप्ताह पूर्व ट्रक का चालक गोरखपुर में गाड़ी खड़ी कर छुट्टी पर चला गया। एक सप्ताह तक चालक वापस नहीं लौटा। इस बीच रविवार को दूसरा...