बक्सर, जून 13 -- समस्या खत्म डुमरांव नगर से गुजरी एनएच-120 पर लगे जल-जमाव का हो रहा है विरोध सड़क पर धान की रोपनी करने से प्रशासन व जनप्रतिनिधि की निंद्रा हुई भंग फोटो संख्या- 03, कैप्सन- शनिवार को डुमरांव शहर के एनएच 120 पर उभरे गड्ढे में बालू गिट्टी डालता जेसीबी।

जल-जमाव की समस्या डुमरांव, निज संवाददाता। नगर से होकर गुजरी एनएच-120 सड़क, जिसे स्टेशन रोड भी कहा जाता है, वह जर्जर होकर जल-जमाव व कीचड़ से सन गई है। वाहन चालकों व आम राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानियां हो रही है। इस सड़क के बनने का इंतजार नगरवासी महीनों से करते आ रहे हैं, लेकिन उस दिशा में कभी भी सार्थक पहल नहीं हुई। अलबत्ता, नगरवासियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा और वे राज हाई स्कूल के पास कीचड़ से सनी सड़क पर धान की रोपनी शुरू कर दी। इस घटना से प्रखंड व अनुमंडल स...