एनएच पर आम लोड पिकअप पलटी, चालक की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच-27 पर हनुमान नगर के पास शुक्रवार को आम लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चालक सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र निवासी अजय पासवान (40) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर गायघाट पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों घायलों को सीएचसी गायघाट पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने दंपती को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां अजय पासवान ने दम तोड़ दिया। संतरा देवी का इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप पश्चिम बंगाल से आम लेकर मुजफ्फरपुर जा रही थी। हनुमान नगर चौक के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जौनपुर के ट्रक चालक की मौत पिकअप पर करीब 10 क्विंटल आम लदा था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आम लूट लिए। थानेदार राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.