मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान के अभियान बोले मोतिहारी का असर शहर में दिखने लगा है। सदर एसडीओ व एमवीआई के नेतृत्व में बाइपास एनएच पर अवैध ढंग से खड़े किये गये वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पचास हजार जुर्माना वसूल किये गये। यह हिदायत भी दी गयी कि अगली बार पकड़े जाने पर जुर्माना की राशि बढ़ा दी जायेगी। बता दें कि हिंदुस्तान अखबार ने बोले मोतिहारी अभियान के तहत 11 दिसम्बर 2025 के अंक में बाइपास पर ट्रक चालकों की अवैध पार्किंग से हर समय हादसे का खतरा शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बोले मोतिहारी में यह स्पष्ट किया गया था कि सड़क किनारे अवैध ढंग से वाहन खड़े रहने के कारण बराबर हादसा होता है। उसके बाद सड़क सुरक्षा समिति की हर माह की होने वाली बैठक में बाइपास पर अवैध पर्किंग का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.