बलिया, अप्रैल 29 -- फेफना। आंधी-पानी के बीच बुधवार की शाम इलाके के अलग-अलग जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल आदि टूटकर गिर गये। इसके चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। एनएच पर अलग-अलग तीन जगहों पर पेड़ के गिरने के चलते लम्बा जाम लग गया। लोग और गाड़ियां जाम में फंसी हुई थीं। बताया जाता है कि एक पेड़ स्थानीय चट्टी से पूरब गिर गया। इसी बीच दो पेड़ वैना गांव के पास गिर गये। इसके चलते एनएच 31 पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। कुछ लोग रास्ता बदलकर आ-जा रहे थे। हालांकि अधिकांश वाहन जाम में फंसे हुए थे। यह भी पढ़ें- देवरिया में आंधी-बारिश में दर्जनों जगह पेड़-पोल गिरे, रेल यातायात प्रभावित शादी-विवाह में निमंत्रण पर जाने वाले जाम में फंसकर छटपटा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस भी अलर्ट हो गयी थी। घंटो प्रयास के बाद सड़क से पेड़ को हटाया गया...