मधुबनी, अप्रैल 24 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के लक्ष्मीपुर चौक एवं चौक के दोनों तरफ एनएच द्वारा अधिग्रहित भूमि को शुक्रवार को खाली कराया गया। जेसीबी द्वारा कई भवन व मकान का भाग जो एनएच 527ए में पड़ रहा है उसे खाली कराया गया। मालूम हो कि एनएच 527 ए के सड़क निर्माण को लेकर अधिग्रहित भूमि को खाली कराया गया है। कुछ लोग स्वयं अपने स्तर से अधिग्रहण किए गए जमीन को खाली किया। यह कार्य सीओ नितीश कुमार, मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, एसआई अमित कुमार चौरसिया, एसआई त्रिवेणी प्रसाद सिंह, पीएसआई प्रिंस कुमार तथा स्थानीय एवं जिला से आए पुलिस कर्मियों की देखरेख में एनएच द्वारा अधिग्रहित जमीन को खाली कराया गया। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने खाली कराया अतिक्रमण मधेपुर के सीओ नितीश कुमार ने बताया कि जिन जमीन मालिकों को एनएच द्वारा लिए गए जमी...