जहानाबाद, अप्रैल 10 -- मृतका की मां ने हत्या का लगाया आरोप अरवल, निज संवाददाता। एनएच 110 अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग में बाजीतपुर के समीप घायल अवस्था में मिली 23 वर्षीय ज्योति कुमारी की मौत हो गयी। इस मामले में महिला के मायके के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाजीतपुर के समीप रात में महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिरी हुई थी। बताया जा रहा है कि घर से रात में टहलने के लिए निकली थी। इसी क्रम में किसी वाहन की चपेट में आयी। बाद में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां पर गंभीर हालात देखते हुए चिकित्सक के द्वारा उच्च इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दी। इसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया जहां पर अरवल थाने के पुलिस पदाधिकारी के देखरेख में महिला के शव का प...