बेगुसराय, मई 31 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च पथ पर वाहनों की जहां- तहां पार्किंग धड़ल्ले से जारी है। बरौनी जीरो माइल से लेकर रसीदपुर तक एनएच- 122 (पुराना एनएच- 28) पर सड़क के किनारे अवैध रूप से वाहनों के पड़ाव पर जिला प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने का असर नहीं दिख रहा है। इस सड़क पर रविवार की शाम करीब 4:00 बजे चिरंजीवीपुर, फतेहा, रसीदपुर, सूरो आदि जगहों पर जगह-जगह सड़क के किनारे अवैध तरीके से ट्रक खड़े दिखे।

प्रशासन की उदासीनता इस बीच इस होकर पुलिस की गाड़ी भी गुजरती दिखी मगर इन वाहनों की अवैध पार्किंग के विरुद्ध प्रशासन की कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही थी। उल्लेखनीय है कि डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष की ओर से जारी आदेश के तहत जिले से गुजरने वाले एनएच व एसएच पर किसी भी प्रकार के व्यावसायिक एवं भारी वाहनों के अनधिक...