लातेहार, अप्रैल 22 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित केश्वर बांध के समीप 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली तार खतरे का बड़ा कारण बन गया है। यह तार सड़क से महज 7 से 8 फीट की ऊंचाई पर झूल रहा है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वहीं बड़ी संख्या में आम लोग और छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है। पूर्व में कई बार यह हाई वोल्टेज तार टूटकर गिर चुका है और एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ चुका है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर इस तार को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने की मांग की है। लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.