मधुबनी, मार्च 23 -- पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एनएच-27 के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। यह शव नरपतिनगर के पंचवटी चौक और नरपतिनगर ओवरब्रिज के बीच सर्विस रोड के किनारे पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह शव को देखा,जिसके बाद मुखिया धर्मेंद्र कुमार पासवान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सकरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था,जिससे प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने या पिलाए जाने का प्रतीत हो रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार और अपर थानाध्यक्ष दीपू कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.