पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्टेट हाईवे से लेकर नेशनल हाईवे तक कट और शार्टकट वाहन चालकों की जान के लिए संकट बन रहे हैं। और तो और शहर के अंदर सिक्स लेन रोड पर भी लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आते। कहीं शार्ट कट तो कहीं शौकिया रॉन्ग साइड वाहनों का परिचालन हो रहा है। नतीजा आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। कभी- कभी हादसे इतने बड़े हो जाते हैं कि इसमें लोगों की जान पर बन आती है। पिछले साल मई महीने में शहर के फोर्ड कंपनी चौक के समीप टोटो व बाइक की टक्कर में महिला की मौत के पीछे टोटो के रॉन्ग साइड परिचालन की बात सामने आई थी। यहां रॉन्ग साइड परिचालन के पीछे व्यवस्था की कमी है। फोर्ड कंपनी चौक से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक सिक्स लेन रोड पर पांच स्थानों पर डिवाडर पर कट हैं। हड़बड़ी में किसी भी कट से वाहन रॉन्ग साइड ले...