चम्पावत, मई 3 -- बनबसा। एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल ने टनकपुर पावर स्टेशन का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पावर स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने निदेशक का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ की टुकड़ी द्वारा निदेशक उत्तम लाल को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। यह भी पढ़ें- निर्धारित समय के अंदर थर्मल निर्माण पूरा करें : मुख्य सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...