एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
बागपत, अक्टूबर 5 -- बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की लंबित और न्यायोचित मांगों का समाधान न होने पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। बागपत जनपद में संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष बात पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सीमित मानदेय, सेवा संबंधी असुरक्षा और विषम परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद शासन और विभागीय अधिकारियों के स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ठोस व सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों ने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.