एनएचएम संविदा कर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल और चतरा पर काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया और शासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष एनएचएम संघ ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर 18 मई से शुरू हुए इस आंदोलन में जिले के संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी नियमित कार्य करते हुए काला फीता बांधकर सरकार और विभाग का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 25 मई तक वेतन भुगतान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि एनएचएम संविदा कर्मियों को पिछले दो महीनों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.