शामली, सितम्बर 25 -- शामली। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को सौंपा। उन्होने एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में एनएचएम के तहत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला चिकित्सालयों और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने प्रमुख मांगों में 18 वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे एनएचएम संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा समान कार्य-समान वेतन लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- संविदाकर्मियों ने छह मांगो...