रामपुर, सितम्बर 23 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। संगठन ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। कोविड काल समेत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनसंविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगें ज्ञापन में संगठन ने दो प्रमुख मांगें लंबे समय से कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा समान कार्य-समान वेतन लागू होने तक ...