हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई। दो माह से मानदेय व अन्य देयक न मिलने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का सब्र का बांध टूटने लगा है। आक्रोषित संविदा कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी से बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है। संविदा कर्मचारियों ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत लगभग 1400 अल्पवेतन भोगी कर्मचारी एवं अधिकारी कार्यरत हैं। लगातार स्वास्थ्य सुविधा दे रहे हैं। इनका न केवल दो माह का मानदेय बल्कि पिछले दो वर्षों से इंक्रीमेंट व एरियर का भुगतान भी लंबित है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने 10 फरवरी तक समस्त संविदा कर्मचारियों का लंबित मानदेय, लॉयल्टी, पीबीआई, इंक्रीमेंट, एरियर, म...