मिर्जापुर, फरवरी 23 -- हलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन वाराणसी की दो सदस्यीय टीम ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया समेत क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य मयंक राय, मृजेंद्र मौर्य ने आरोग्य मेला, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था, स्टोर, लेबर रूम, पेयजल आपूर्ति व रखरखाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद टीम ने पीएचसी हलिया,सब सेंटर सोनगढ़ा,राजपुर का भी स्थलीय निरीक्षण कर मरीजों की संख्या, रजिस्टर,अभिलेखों की जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार, डॉ.आलोक, डॉ.रीना सिंह,डॉ. निर्मल,डीसीपीएम अनिल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.