धनबाद, मई 8 -- धनबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा पर 18 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत गुरुवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित स्किल टेस्ट संपन्न हो गया। 141 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया। इससे पहले लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही स्किल टेस्ट में शामिल होने का मौका मिला। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व और जिला प्रशासन की निगरानी में स्किल टेस्ट आयोजित किए गए। विभाग जल्द ही सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की तैयारी कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...