पटना, जून 3 -- स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तर्ज पर पटना में स्टेट कैंसर मिशन बनेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर स्क्रीनिंग, जांच, इलाज से जुड़े बुनियादी ढांचे और संसाधनों का विस्तार दिया जाएगा। इसकी कवायद पटना जिले में हो गई है l इसके लिए करीब 20 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसे लेकर हाल ही में बैठक भी आयोजित की गई है l अगले सप्ताह भी दूसरी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कमेटी के सदस्य प्रजेंटेशन प्रस्तुत करेंगेl सिविल सर्जन डॉ. योगेन्द्र मंडल ने बताया कि कैंसर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह भी पढ़ें- एनएचएम की तर्ज पर पटना में स्टेट कैंसर मिशन बनेगा, कवायद शुरू अभी 60 प्रतिशत मरीज तीसरी व 70 प्रतिशत मरीज चौथी स्टेज में अस्पताल आ रहे हैं। इसकी वजह से इलाज कठिन हो जा रहा था। ऐसे ...